नईदिल्ली। बिहार चुनाव का नतीजा तो वही होगा जो जनता ने वोट किया है परंतु खाली खाली क्या करें..., इसलिए एग्जिट पोल चल रहे हैं। इस बार आए एग्जिट पोल कंफ्यूज करने वाले हैं। हालांकि ज्यादातर एग्जिट पोल इसमें भाजपा को हारता दिखा रहे हैं परंतु हालात बिल्कुल वैसे ही हैं जो एक बार फिर एग्जिट पोल की विश्वस्नीयता पर सवाल उठा सकते हैं। अब तो चुनाव परिणाम ही बताएंगे कि किसका एग्जिट पोल बिहार की मिट्टी से निकलकर आया था और किसका दिल्ली के कॉफी हाउस से। पढ़िए सबके एग्जिट पोल:
एबीपी न्यूज़- नील्सन
के एग्जिट पोल के मुताबिक लालू-नीतीश की जोड़ी को 130 सीटें आती दिख रही हैं तो मोदी की पार्टी महज़ 108 सीटों पर सिमट जाएगी। अन्य के खाते में 5 सीटें जाने के अनुमान है। हालांकि 50 से 60 सीटों पर फासला महज 5 फीसदी से भी कम है। ऐसे में ये भी संभव है कि नतीजे के आकड़ों की तस्वीर थोड़ी अलग हो।
चाण्क्या का एग्जिट पोल
न्यूज़ 24 और चाण्क्या के एग्जिट पोल के आंकड़े सभी एग्जिट पोल से अलग और चौंकाने वाले हैं। ये पहला एग्जिट पोल है जिसमें बीजेपी गठबंधन को बहुमत 155 सीटें मिलती दिख रहीं है। वहीं महागठबंधन महज दहाई के आंकड़े पर सिमटता नजर आ रहा है। इस पोल में महागठबंधन को 83 सीटें और अन्य के खाते में 5 सीटें जा रहीं हैं।
इंडिया टूडे का एग्जिट पोल
इंडिया टुडे और सिसेरो के एक्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना व्यक्त की गई है। सर्वे के मुताबिक, भाजपा की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 120 सीटें मिल सकती हैं, जबकि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 117 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है।
टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल
टाइम्स नाऊ और सी-वोटर के एक्जिट पोल में महागठबंधन को सर्वाधिक सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। सी वोटर ने महागठबंधन को 112 से 132 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन 101 से 121 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य दलों को छह से 14 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
न्यूज़ एक्स का एग्जिट पोल
'न्यूज एक्स' ने बिहार में एग्जिट पोल के मुताबिक महागठबंधन को को जीत की ओर बढ़ता दिखाया गया। नीतीश कुमार की अगुवाई वाले महागठबंधन को 130 से 140 सीटें मिलने की संभावना बताई गई है। वहीं, बीजेपी नेतृत्व वाले गठबंधन को 90 से 100 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। अन्य के खाते में सात सीटें जा सकती हैं।
न्यूज़ नेशन एग्जिट पोल
न्यूज़ नेशन के एग्जिट पोल्स के मुताबिक महागठबंधन को 125 सीटें तो वहीं बीजेपी गठबंधन को 114 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य को 4 सीटें मिलतीं दिख रहीं हैं।
6 चैनलों के एग्जिट पोल का औसत
6 चैनलों के एग्जिट पोल के सर्वे के औसत की बात की जाए तो जोडीयू गठबंधन को 119 सीटें तो वहीं बीजेपी गठबंधन को 117 सीटें मिलतीं दिख रहीं हैं। अन्य के खाते में 7 सीटें जा रहीं है। औसत सर्वे के हिसाब के बिहार में इस बार त्रिशंकु बिधानसभा के आसार नजर आ रहे हैं।