मुंबई। दहेजलोभी ससुरालवालों ने दहेज ना लाने पर एक महिला हाथ जला डाले, खबर महाराष्ट्र के बीड़ जिले की है। केज गांव की एक महिला ने अपने ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि दहेज ना लाने पर ससुरालवालों ने उसके हाथों को जबरदस्ती खौलते हुए तेल में डाल दिया।
पीड़िता ने अपने पति, ससुर, देवर पर ये गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि ससुरालवाले उससे दस हजार रुपये की मांग कर रहे थे। रुपये ना लाने पर उन्होंने जमकर पिटाई भी की। घटना में गंभीर रूप से जख्मी पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इसकी छानबीन में जुट गई है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।