दलाई लामा ने किया मोदी पर कटाक्ष

Updesh Awasthee
जालंधर। तिब्बत के धर्मगुरू दलाई लामा ने भी बिहार की हार पर मोदी को टारगेट किया। उन्होंने कहा कि बिहार के चुाव परिणाम से यह साबित हो गया है कि यहां रहने वाले हिंदू समुदाय के एक बड़े वर्ग को शांति और आपसी भाईचारे में अब भी भरोसा है। 

जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के पांचवे दीक्षांत समारोह के दूसरे भाग में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने आये दलाई लामा ने समारोह से पहले यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘शांति और भाईचारा भारत की महान परंपराओं में शामिल है। यह हजारों साल पुरानी है।' दलाई ने कहा कि हाल ही में बिहार में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम से यह साबित हो गया है कि बडी संख्या में यहां हिंदू भी ऐसे हैं जिन्हें अब भी शांति और भाईचारे में ही भरोसा है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!