भोपाल। रेलवे ने एक बार फिर किराये में वृद्धि कर दी है। सर्विस टैक्स बढ़ाकर 14.35 प्रतिशत कर दिया गया है। यह वृद्धि रविवार से शुरू हो जायेगा। रेलवे यात्रियों की माने तो स्वच्छ भारत अतिरिक्त टोल के चलते की गयी है। रविवार यानी 15 नवंबर से फर्स्ट क्लास और सभी एसी क्लास के टिकट पर 0.5 प्रतिशत तक महंगे हो जायेंगे। बढ़े किराये के अनुसार भोपाल से दिल्ली और मुंबई जाने के लिए यात्रियों को तय किराये पर 15 से 20 रुपये अधिक देने होंगे।
रेलवे बोर्ड से पूर्व
अधिकारियों की माने तो 0.5 फीसदी टैक्स वसूला जायेगा। इससे यात्रियों के जेब पर आर्थिक बोझ आयेगा। रेलवे ने सर्विस टैक्स बढ़ा दिया है। इसी को देखते हुए एसी क्लास का किराया 15 नवंबर से बढ़ाया जा रहा है। पहले 14 प्रतिशत टैक्स लिया जाता था। अब 14.35 प्रतिशत हो गया है।

