सिंधी पंचायत ने तय की ब्राह्मणों की दक्षिणा और किन्नरों का नेग

Updesh Awasthee
भोपाल। सिंधी समाज ने मांगलिक अवसरों पर ब्राह्मणों की न्यूनतम दक्षिणा के साथ किन्नरों की नेग राशि भी तय कर दी है। सिंधी सेंट्रल पंचायत की साधारण सभा में शादी ब्याह में ब्राह्मणों के लिए 3500 रुपए और नामकरण संस्कार के लिए न्यूनतम 500 रुपए तय किए गए हैं। जबकि किन्नरों को अपने सामर्थ्य अनुसार शादी-ब्याह में 500 से 2100 रुपए दिए जाएंगे। अन्य आयोजनों पर 500 से 1100 रुपए के बीच नेग राशि दी सकती है।

रविवार को ईदगाह हिल्स कम्युनिटी हॉल में हुई बैठक जयकिशन लालचंदानी की अध्यक्षता में हुई। इसमें किन्नरों की मनमानी पर नाराजगी जाहिर करते हुए राशि निर्धारित करने का निर्णय हुआ। श्री लालचंदानी ने बताया कि बार-बार शिकायतें मिलने के कारण हमने सभी मोहल्ला पंचायतों से विचार-विमर्श कर राशि तय की है। 

कुछ समय से ब्राह्मणों की दक्षिणा को लेकर भी मतभेद चल रहे थे। पंचायत ने इस समस्या का निराकरण भी कर दिया है। श्री लालचंदानी के अनुसार राशि तय होने के बाद भी कोई यदि अपनी इच्छा से अधिक राशि देना चाहता है तो मनाही नहीं है, लेकिन जबरिया वसूली नहीं होनी चाहिए। 

उधर, ब्राह्मणों का कहना है कि पंचायत ने कम राशि तय की है। इसे बढ़ाया जाना चाहिए। पं. कैलाश शर्मा के अनुसार ब्राह्मणों की जल्द ही बैठक होगी। बैठक में राशि बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!