धरपकड़ में छत से गिरा युवक, पुलिस वायरलैस छोड़ भागी

Updesh Awasthee
ग्वालियर। पुलिस की एक धरपकड़ कार्रवाई के दौरान आरोपी युवक छत से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से घबराए पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए। वो इतने बदहवास भागे कि अपना वायरलैस सेट भी छोड़ गए। परिजनों ने कहना है कि पुलिसवालों ने उसे छत से धक्का दिया, जिससे युवक की मौत हुई। 

जानकारी के अनुसार सोमवार को गोरखपुरा थाना में पुलिस घनश्याम राठौर नामक युवक को एक अपराध के मामले में गिरफ्तार करने के लिए उसे पकड़ने का अभियान चला रही थी। इस दौरान घनश्याम अपनी घर की छत पर चढ़ गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे घेरना शुरू कर दिया। इस बीच अचानक घनश्याम छत से गिर गया। 

मकान ऊंचा होने की वजह से घनश्याम की छत से गिरने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद घबराए पुलिस वाले मौके से भाग खड़े हुए। भागने की हड़बड़ी में वो अपने वायरलेस तक मौके पर ही छोड़ गए। 

अपने बेटे घनश्याम को खोने वाले माता-पिता का कहना है कि पुलिस वाले घनश्याम को किसी भी तरह पकड़ना चाहते थे। उनका आरोप है कि उनका बेटा छत से गिरा नहीं है बल्कि उसे छत से पुलिस वालों ने ही नीचे फेंका है। वहीं घटना सामने आने के बाद से ही परिजनों के साथ ही रहवासियों में भी आक्रोश का माहौल है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!