नईदिल्ली। यूं तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के लिए पता नहीं क्या क्या करने की कसमें खाते हैं परंतु जापान यात्रा के दौरान उन्हें यह तक नहीं दिखा कि वो विदेश में जिस तिरंगे के सामने खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे हैं, वह तो उल्टा टंगा हुआ है।
पीएम मोदी क्वालालंपुर में में जापान के पीएम शिंजो अबे से मिलने इस मंच पर आए थे। दोनों ने हाथ मिलाया, इससे पहले मोदी ने खुद को संवारा, लेकिन यह नहीं देखा कि उनके पीछे उनके देश का जो झंडा लहरा रहा है वो उल्टा है। यहां जिक्र करना जरूरी है कि यह अचानक मोदी की पीठ के पीछे प्रकट नहीं हुआ था। इससे पहले मोदी ने दोनों देशों के झंडे को एक नजर देखा भी, परंतु वो समझ ही नहीं पाए कि तिरंगा उल्टा है। बाद में जापान के पीएम ने इस गलती को देखा और अधिकारियों को सुधारने के निर्देश दिए, लेकिन तब तक मोदी फोटो खिंचवाकर जा चुके थे।