दीपावली पर सादा वर्दी में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

Updesh Awasthee
भोपाल। गृह एवं जेल मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने कहा कि धार्मिक-सामाजिक समारोह में पुलिस को सादी वर्दी में भी तैनात करें। श्री गौर आज गुफा मंदिर में दीपावली अन्नकूट की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। गुफा मंदिर के महंत श्री चन्द्रमा दास त्यागी, पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद सक्सेना, एडीएम श्री वी.एस. जामोद मौजूद थे। श्री गौर ने अन्नकूट में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रख व्यवस्थाएँ करने को कहा। उन्होंने खासतौर से पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और साफ-सफाई के लिये कहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!