जबलपुर। राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित मप्र पुलिस के एक काबिल पुलिस अधिकारी ने पुलिस लाइन में ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दमोह पुलिस लाइन में रहने वाले कांस्टेबल चतुर्भुज ने शनिवार सुबह खुद को गोली मार ली। चतुर्भुज की मौके पर ही मौत हो गई। हेड कांस्टेबल ने रक्षित केंद्र में पदस्थ प्रहरी को पानी के लिए भेजा और उसकी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। चतुर्भुज को पुलिस विभाग में काफी काबिल माना जाता था। उनकी काबिलियत और पुलिस सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
घटना की जानकारी मिलने पर आला पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए है। जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मीडिया में मामले को दबाने के लिए पुलिस अधिकारी गृहक्लेश बता रहे हैं।
- इनपुट: अब्दुल जब्बार खान