ग्वालियर। एक स्थनीय कॉलोनाइजर राॅबिन जाटव के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने एक व्यक्ति से पैसे भी ले लिए और प्लाट भी नहीं दे रहे। इस मामले में शिकायतकर्ता ने ग्वालियर पुलिस को भी पार्टी बनाया है। आरोप है कि कॉलोनाइजर की मिलीभगत के चलते पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही जबकि यह स्पष्ट रूप से धोखाधड़ी का मामला है।
यह रही शिकायत जो भोपाल समाचार को भेजी गई:
प्रति,
संपादक
भोपाल समाचार
श्रीमान मैं विजय गोयल पुत्र श्री अगनू प्रसाद गोयल गौतम नगर नदीपार टाल, मुरार ग्वालियर ने राॅबिन जाटव पुत्र भगवान सिंह जाटव निवासी गोदाम बस्ती थाठीपुर, मुरार ग्वालियर के आॅफिस जो कि माँ भगवती प्राॅपर्टी डीलर नाम से नेहरू काॅलोनी थाटीपुर में स्थित है पर संपर्क कर दिनांक 15/02/2013 को ग्राम मुरार ग्वालियर हल्का नं. 92, भूमि सर्वे क्रमांक 3437 में स्थित 1200 वर्ग फुट प्लाॅट प्रार्थी ने 13,80,000 (तेरह लाख अस्सी हजार) रु. में खरीदकर उनसे रजिस्टरी करवायी थी। रजिस्टरी से पूर्व ही राॅबिन जाटव पुत्र भगवान सिंह जाटव ने मुझसे 13,80,000 (तेरह लाख अस्सी हजार) रु. प्राप्त कर लिए थे।
उसके बावजूद आज पर्यन्त दो वर्ष आठ माह बाद राॅबिन जाटव ने मुझे प्लाॅट पर कब्ज़ा नहीं दिया है। और ना ही पैसे वापस कर रहा है। और मैं जब भी प्लाॅट पर कब्जा देने की कहता हूं तो वह मुझे जान से मारने की धमकी देता है। मैंने इसकी सूचना दिनांक 12/06/2015 को थाठीपुर थाने में रोबिन जाटव के विरुद्ध रिर्पोट दर्ज कराई, किन्तु आज पर्यन्त उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। लौटकर रिर्पोट से भड़के रोबिन जाटव ने मुझे आकर और धमकी दे गया कि रिर्पोट करके भी तुमने मेरा क्या उखाड़ लिया, एक दिन के लिए भी थाने में बंद नहीं करवा पाये। इस बात से मैं और मेरा परिवार काफी आहत और भयभीत है।
उसके बाद इसकी सूचना ग्वालियर पुलिस अधीक्षक श्री हरिनारायणचारी मिश्र जी दिनांक 17/09/2015 को की परंतु उन्होंने भी किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की। श्रीमान उस व्यक्ति की धमकियां अभी भी बंद नहीं हुई हैं और ना ही वह प्लाॅट पर कब्जा देने के लिए तैयार है। तब मैंने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाईन पर दिनांक 29/09/2015 को की इसका शिकायत पंजीयन क्रां. 1309999 है। पर वहां से भी किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं की गई है। प्रशासन के इस रवैये के देखते हुए मुझे अत्यंत दुःख हुआ है। प्रशासन जहां अपने कर्तव्य के प्रति उदासीनता का रवैया अपना रहा है इसी कारण राॅबिन जैसे भूमाफिया आम जनता के साथ धोखा कर रहे हैं। यदि हम जैसे निर्दोष व्यक्ति भूमाफियों के हाथ ठगे जाते हैं तो उसके पीछे पूरा सहयोग प्रशासन में उच्च पदों पर बैठे प्रशासनिक अधिकारियों का है।
यदि आज दिनांक से 15 दिवस के अंर्तगत मुझे मेरे प्लाॅट पर कब्जा नहीं मिला तो मजबूरी मुझे और मेरे परिवार को प्रशासन के इस उदासीन रवैये के खि़लाफ भूख हड़ताल पर बैठना पड़ेगा। इसके लिए सिर्फ और सिर्फ प्रशासन ही जिम्मेदार होगा।
दिनांक: 15/11/2015
धन्यवाद!
स्थान: ग्वालियर
प्रार्थी
विजय गोयल पुत्र श्री अगनू प्रसाद
गोयल गौतम नगर नदीपार टाल मुरार,
ग्वालियर (म.प्र.)
मोबाईल: 8878995010
