प्राचार्य की प्रताड़ना से शिक्षक बेहोश

Updesh Awasthee
इंदौर। शासकीय प्राथमिक विद्यालय नंदबाग में प्राचार्य की डांट से एक शिक्षक बेहोश हो गए। प्राचार्य ने जाति प्रमाण पत्र और समेकित छात्रवृत्ति के संबंध में जल्द से जल्द स्थिति सुधारने अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इस बात पर शिक्षक बिफर गए और बोलते-बोलते बेहोश हो गए। हालांकि शिक्षक ने अपने बीमार होने की बात कही है।

शनिवार दोपहर स्कूल में जाति प्रमाण पत्र और समेकित छात्रवृत्ति सहित कई मुद्दों को लेकर बैठक हुई। संकुल प्राचार्य राजेंद्र मकवानी ने जैसे ही सहायक शिक्षक मुन्नाालाल जैन से उनके स्कूल की स्थिति जानी तो वह ठीक नहीं निकली। तब प्रााचार्य ने उन्हें जल्द से जल्द स्थिति सुधारने और कार्रवाई की चेतावनी दे दी। तभी शिक्षक जैन बिफर पड़े और बोलते-बोलते बेहोश हो गए। जब शिक्षक जैन से प्राचार्य की डांट के बारे में पूछा तो वे बोले कि मेरी तबीयत कई दिनों से ठीक नहीं है। मुझे पहले भी कई बार स्कूल में चक्कर आ चुके हैं। वहीं, प्राचार्य राजेंद्र मकवानी ने कहा कि मैंने किसी को नहीं डांटा। केवल उन्हें जल्द से जल्द काम खत्म करने के निर्देश दिए थे। जैन को ब्लड प्रेशर है और उन्हें डांटने का सवाल ही नहीं उठता है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!