भोपाल। सत्ता में आई भाजपा तमाम जगहों से कांग्रेस का नामो निशान मिटा रही है। इसी क्रम में अब पं. जवाहरलाल नेहरू के नाम पर चल रहे नेहरू युवा केन्द्र का भी नाम बदल दिया जाएगा। इसे स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखा जाएगा और यदि विवाद हुआ तो राष्ट्रीय युवा केन्द्र रख देंगे।
ये संकेत केंद्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीडी शर्मा ने शनिवार को अनौपचारिक चर्चा में दिए। उन्होंने कहा कि नाम बदलने को लेकर अनेक प्रस्ताव मिले हैं, क्योंकि नेहरू के नाम का युवाओं के संगठन से कोई तालमेल नहीं बैठ रहा। इसलिए अनेक राज्यों से इस तरह के प्रस्ताव आए हैं, लेकिन इस संबंध में अंतिम निर्णय मंत्रालय एवं बोर्ड की बैठक में ही होगा।

