छतरपुर में सरेराह पिता पुत्र की हत्या, गांव में तनाव

छतरपुर। मवई घाट इलाके में सरेराह पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हत्याकांड पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते हुए। घटना के बाद गांव में तनाव पसर गया है। आरोपी घरों में ताले डालकर फरार हो गए है। गांव में छावनी बना दिया गया है। 

गौरिहार थाना क्षेत्र के मवई घाट इलाके में शुक्रवार शाम को अयोध्या खंगार और उसके बेटे दौलत को गोली मार दी गई। बेहद करीब से किए गए इस हमले में अयोध्या और उसके बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों को 12 बोर की बंदूक से गोली मारी गई। 

बताया जा रहा है कि हमलावरों और मृतक के परिवारों में पुरानी रंजिश थी। पहले भी दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो चुका है, लेकिन इस बार यह संघर्ष जानलेवा साबित हो गया। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए है। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव पसरा हुआ है। आरोपी और उनके परिवार के सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए है। ऐहतियातन पूरे गांव को सैन्य छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!