भोपाली गर्ल बनेगी छोटे पर्दे की सीता

Updesh Awasthee
भोपाल। भोपाल गर्ल मदिराक्षी मुंडले के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं। अपने डेब्यू सीरियल में ही उसे लीड रोल मिल गया है। वो छोटे पर्दे पर जल्द आ रहे सीरियल 'सिया के राम' में सीता का रोल निभाएगी।

मदिराक्षी का कहना है कि उनके लिए पहली ही बार में इतना बड़ा मौका पाना खुशी की बात है। मदिराक्षी ने बताया कि एक्टिंग की ओर हमेशा से ही उनका झुकवा रहा है।

बेंगलुरू में इंटीरियर डिजाइनर का जॉब मिलने के बाद भी उन्हें हमेशा लगता था जैसे कुछ कमी है। इसके बाद उन्होंने अपने क्रिएटिव साइड को बाहर लाने के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिए। जिसके बाद उन्होंने साउथ की एक मूवी में काम भी किया।

इसके बाद उन्होंने मुंबई जा कर शो के लिए ऑडिशन दिया और हैरानी की बात तो ये है कि उन्हें एक ही बार में ओके मिल गया। उन्होंने बताया कि यूं तो रामायण हमेशा भगवान राम के दृष्टिकोण से दिखाई जाती है लेकिन इस बार इसे सीता के दृष्टिकोण से दिखाया जाएगा। ऐसे में ये बात साफ है कि पूरे शो का भार मदिराक्षी के ही कंधों पर होने वाला है। मदिराक्षी का कहना है कि उनके घर में हमेशा से ही धार्मिक माहौल रहा है। इसलिए रील लाइफ में ही सही लेकिन रामायण को जीना अपने आप में अनोखा अनुभव होगा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!