डिंडौरी में हत्यारोपी ने पुलिस को देखते ही आत्महत्या कर ली

Updesh Awasthee
डिंडौरी। अपनी ही पत्नी की हत्या कर फरार हुए एक आदिवासी ने पुलिस को देखते ही आत्महत्या कर ली। उसने अपनी 40 वर्षीय पत्नी की हत्या कर लाश को खाई में फैंक दिया था। 

मामला जिले के झीलन गांव का है। जहां रहने वाले छोटेलाल बैगा (48) ने अपनी पत्नी सुगरी बाई बैगा (40) की 12 नवंबर को कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी ने पत्नी का शव खाई में फेंक दिया था। 

घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही थी। शनिवार सुबह आरोपी के साले ने पुलिस को उसके घर पर आने की सूचना दी। पुलिस के आने से पहले छोटेलाल भाग नहीं जाए इसलिए साले ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे घेर लिया। 

पुलिस को देखकर छोटेलाल ने घर में घुसकर किसी धारदार हथियार से अपना गला काट लिया।  उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। फिर जबलपुर रेफर किया गया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!