यूपी में डोल रहा है यादव का सिंहासन

Updesh Awasthee
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सिंहासन डोल रहा है। यादव की खिसियाहट भी सामने आने लगी है। 9 मंत्रियों की बर्खास्तगी के बाद 18 मंडलायुक्तों और सभी प्रमुख सचिवों को बुलाकर लगभग हड़काने वाली भाषा में यादव ने स्पष्ट कहा कि इस गलतफहमी में न रहें कि दोबारा सपा की सरकार नहीं बनेगी। मेरा रोजगार छिना तो अफसरों पर आफत आ जाएगी। 

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस बयान के बाद स्पष्ट हो गया है कि यूपी की अफसरशाही अब सीएम के साथ नहीं है। सीएम घबराए हुए हैं और यूपी मेें सपा की जमीन सरक रही है। 

ये सब बंद कमरे के अंदर हो रहा था और वहां मौजूद अधिकारी सीएम की नसीहत को बड़े ध्यान से सुन रहे थे। सीएम ने कहा कि देश की राजनीति का माहौल बदल गया है और मेरी सरकार 2017 में दोबारा बनेगी, इसलिए अफसर गलतफहमी में न रहें। सीएम ने साफ शब्दो में समझा दिया कि अगर मेरा रोजगार छीनने की कोशिश करोगे तो बख्शूंगा नहीं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!