स्कूलों में शौचालय की स्वच्छता के लिए 5 हजार रुपए प्रतिमाह

Updesh Awasthee
जयपुर। राजस्थान के शासकीय स्कूलों में शौचालयों की साफ-सफाई एवं रखरखाव के लिए प्रत्येक स्कूल को अब पांच हजार रुपए का विद्यालय स्वच्छता अनुदान राशि मिलेंगी। इसके लिए विद्यालय वार्षिक अनुदान ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने जारी किया है। इस राशि का उपयोग शौचालय पर करना होगा। ताकि शौचालय साफ-सुथरा नजर आए। 

स्कूल प्रशासन को शौचालय पूरे शैक्षणिक सत्र में नियमित साफ-सफाई के प्रति ध्यान रखना होगा। विद्यालय स्वच्छता अनुदान की राशि से वर्तमान में जिले में स्थित कोई भी राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय वंचित नहीं रहेगा। साथ ही जिले ग्रामीण क्षेत्र में नवीन खुले विद्यालयों में भी यह राशि जारी की जाएगी। 

शिक्षा विभाग के अधिकारी जब निरीक्षण में जाएंगे तो सम्बंधित अधिकारियों को विद्यालय निरीक्षण पंजिका में स्वच्छता अनुदान के उपयोग, शौचालय, मूत्रालय, पेयजल व्यवस्था तथा हाथ धुलाई व्यवस्था की स्थिति अंकित करनी होगी। साथ ही यदि किसी स्कूल इन सुविधाओं को अभाव पाया गया, स्वच्छता अनुदान की राशि प्राप्त नहीं हुई या फिर स्वच्छता अनुदान की प्राप्ति राशि का उपयोग नहीं किया तो ऐसी स्थिति में अवलोकनकर्ता मौके पर कार्रवाई करनी होगी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!