शुजालपुर। पुलिस थाने को मयखाना बनाने का वीडियो सामने आने के बाद शुजालपुर में खबर का बड़ा असर हुआ है। पुलिस अधीक्षक शाजापुर ने प्रधान आरक्षक गुरमुख सिंघ को लाइन हाजिर कर थाने से हटा दिया है। इस खबर को भोपाल समाचार ने प्रमुखता से उठाया था।
शुजालपुर के पुलिस ठाणे में पुलिस का ओन ड्यूटी शराबखोरी करने और चोरी की रिपोर्ट लिखाने आये फरियादी के साथ गाली गलोच करने का स्टिंग वीडियो दिखाए जाने के बाद बड़ी कार्यवाही हुई है। पुलिस अधीक्षक शाजापुर अनिल शर्मा ने थाने में शराब पीते हुए कैमरे में कैद हुए प्रधान आरक्षक गुरुमुख सिंह को लाइन हाजिर कर दिया व थाने पर आदेश आते ही इस प्रधान आरक्षक को जिला पुलिस लाइन के लिए रिलीव कर रवानगी दे दी गई है।
हालांकि वीडियो सामने आने के बाद अभी तक सहायक उप निरीक्षक आर आर चौहान व दो अन्य पुलिस कर्मियों पर कोई कार्यवाही न करना पुलिस के आला अफसरों की नियत पर सवाल खड़े कर रहा है। प्रधान आरक्षक पर कार्यवाही की पुष्टि थाना प्रभारी आनंद तिवारी ने की है।

