पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर अपनी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है. नागपुर में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अगर सच कहना बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं. उन्होंने कहा कि अगर मैंने कहा कि दाल की कीमत पर नियंत्रण होना चाहिए, तो क्या गलत कहा ? मैंने देशहित, पार्टी और लोगों की हित में बातें कहीं.
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मुझे जितना बोलना है, बोल दिया. अब बड़े बुजुर्ग बोल रहे हैं या कर रहे हैं. अब मैं शांत मन से किनारे बैठूंगा. आराम से बैठकर जग का मुजरा देखूंगा... क्या क्या हो रहा है, क्या क्या होना चाहिए.
एक न्यूज एजेंसी के हवाले से कहा गया है कि शॉटगन ने आगे सवाल करते हुए पूछा कि क्या गुनाह किया है मैंने ? कौन सी एंटी पार्टी एक्टिविटी की है ? क्या मेरे अंदर सीनियरिटी और मैच्योरिटी नहीं है?
शत्रुघ्न सिन्हा ने सवाल उठाते हुए कि कई लोग देश को तोड़ने के लिए क्या-क्या नहीं बोल गए, लेकिन उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया. दिल्ली के चुनाव में क्या हुआ लोग आते गए हमारे मंत्री भी आए और क्या परिणाम हुआ ?

