जबलपुर। मप्र राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष आलोक अग्निहोत्री ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि आज जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर को अध्यापक संवर्ग की की 1.04.2015 की स्थिति में वरिष्ठता सूचीे जारी करने हेतु ज्ञापन दिया गया। अध्यापक संवर्ग की वर्तमान सत्र की 1.04.2015 की स्थिति में वरिष्ठता सूची अभी तक प्रकाशित नहीं की गई हैै। जिसके कारण पदोन्नति प्रक्रिया में विलंब हो रहा है और वरिष्ठता हेतु दावे आपत्ति का निराकरण भी समय पर नहीं हो पा रहा है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है और सूची के प्रकाशन में देरी से शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों की वरिष्ठता सूची जारी हो चुकी हैं परंतु जबलपुर जिले की सूची अभी तक जारी नहीं की गयी है। जिससे पदोन्नति के लिए पात्र अनेक अध्यापक पदोन्नति के लिए राह देख रहे हैं। यदि वरिष्ठता सूची शीघ्र जारी नहीं की गई तो संघ ब्लाक तहसील और जिला स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
संघ के जिला अध्यक्ष आलोक अग्निहोत्री, महेष पाठक, राजेन्द्र त्रिपाठी, कुलदीप पटेल, जितेन्द्र सिंह, विनोद रैकवार, भास्कर गुप्ता, आकाष भील, दिनेष गौड, आलोक षर्मा, संत सिंह, दिनेष अवस्थी, नितिन तिवारी, धर्मेंद्र परिहार, श्रीकांत सिंह, जयपाल सिंह, विकास पटैल, मन्नू लाल गौंड, रामगोविंद त्यागी, अमित मिश्रा, धन सिंह, राम किषोर उपाध्याय, कृष्णकांत सिंह, बाबूलाल पटेल, मीनल चैतन्य, श्रृद्धा पाठक ने शीघ्र कार्यवाही की मांग की है।
