भारत के पास 125 परमाणु बमों का कच्चा सामान: यूएस

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। भारत के पास 2014 तक अनुमानित 75 से 125 परमाणु हथियार बनाने लायक पर्याप्त प्लूटोनियम था। यह बात अमेरिकी संस्थान ‘इंस्टीट्यूट फॉर साइंस एंड इंटरनेशनल सिक्योरिटी’ ने कही है। भारत का परमाणु कार्यक्रम विकासशील देशों में ‘सबसे बड़े परमाणु कार्यक्रमों में से एक’ है। संस्थान की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के परमाणु हथियार का अंदाजा उसके वेपन-ग्रेड प्लूटोनियम भंडार से लगाया जा सकता है। यह अनुमान 110 से 175 हथियारों के बराबर और औसतन 138 परमाणु हथियारों का है।

रिपोर्ट में कहा गया है-‘हालांकि हथियार बनाने योग्य प्लूटोनियम के स्टाक से भारत द्वारा बनाये गए परमाणु हथियारों की संख्या वास्तव में इससे कम है। जब परमाणु हथियार बनाने में प्लूटोनियम की मात्रा और इसके भंडार पर गौर करते हैं तब यह कहना व्यावहारिक होगा कि हथियार बनाने योग्य यूरेनियम के भंडार का केवल 70 प्रतिशत ही परमाणु हथियार में उपयोग किया गया होगा।’

डेविड अलब्राइट और सेरेना केल्हर वेरगांटिनी द्वारा तैयार इस रिपोर्ट में कहा गया है कि परमाणु हथियार बनाने योग्य प्लूटोनियम से 2014 के अंत तक करीब 97 हथियार बनाने का अनुमान है जो 77 से 123 की संख्या के दायरे में हो सकता है। इन हथियार की संख्या मोटे अनुमान में 100 हो सकती है जो 75 से 125 परमाणु हथियारों के दायरे में होगी।

मालूम हो कि अलब्राइट ने भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु करार के खिलाफ कांग्रेस एवं थिंकटैंक में चलाए गए भारत विरोधी अभियान का नेतृत्व किया था।‘2014 के आखिर तक असैन्य एवं सैन्य प्लूटोनियम एवं उच्च संवर्धित यूरेनियम का भारत का भंडार’ नामक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का परमाणु कार्यक्रम विकासशील देशों में सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारत ने परमाणु हथियारों के लिए 100-200 किलोग्राम वेपन-ग्रेड यूरेनियम तैयार किया है।

थिंकटैंक ने कहा कि सूचना के अभाव के बावजूद जो सबूत हैं उससे यही पता चलता है कि भारत ने उच्च स्तर के संवर्धित यूरेनियम तैयार किया है। ऐसा आकलन है कि भारत ने परमाणु हथियारों के लिए 100-200 किलोग्राम वेपन-ग्रेड यूरेनियम तैयार किया है। निश्चित तौर पर यह अनुमान काफी अस्पष्ट है। भारत के परमाणु हथियारों से संबंधित थिंक टैंक का यह आकलन साल 2014 के आखिर तक का है। वैसे हाल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के परमाणु हथियारों का जखीरा उसके पड़ोसी पाकिस्तान से बहुत कम है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!