MP NEWS: मंत्रिमंडल विस्तार में चार मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री भी बदल जाएंगे?

0
भोपाल, 25 दिसंबर 2025
: डॉ मोहन यादव जब से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं तब से उनके मुख्यमंत्री पद की एक्सपायरी डेट घोषित की जा रही है। उनको पर्ची वाले मुख्यमंत्री के नाम से पुकारा जाता है। अब जबकि लोकसभा और बिहार का चुनाव हो गए, सरकार के 2 साल पूरे हो गए। तब कहा जा रहा है कि इस बार के मंत्रिमंडल विस्तार में चार मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री भी बदल जाएंगे। भाजपा के दूसरे सबसे बड़े नेता श्री अमित शाह ने आज ग्वालियर में, इस बारे में स्पष्ट संकेत दे दिया है। 

इस बयान में छुपा है अमित शाह का जवाब

इस बयान के माध्यम से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने शिवराज सिंह और मोहन यादव के बीच में तुलना करके बता दिया कि दोनों में से कौन बेस्ट है। इसके साथ यह भी स्पष्ट कर दिया है कि, मंत्रिमंडल विस्तार में मुख्यमंत्री बदलने वाले हैं या नहीं। 

शिवराज सिंह चौहान फिर से मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच में यह चर्चा काफी तेज है कि, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। श्री शिवराज सिंह एवं उनके समर्थकों का मानना है कि, यह सरकार उनकी लाडली लक्ष्मी योजना के कारण बनी है। यह उनके नाम पर बनाई गई सरकार है और उन्हें ही मुख्यमंत्री होना चाहिए। भाजपा के सूत्र तो यहां तक कहते हैं कि श्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवल इसीलिए नहीं बने ताकि अवसर आने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!