भोपाल। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक, अरूण द्विवेदी एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि आज मध्यप्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर ऐसोसिएशन के महाराणाप्रताप नगर, भोपाल स्थित कार्यालय में इंजीनियर एवं मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के घटक संगठनों के पदाधिकारी की एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें दतिया कलेक्टर के विरूद्ध राज्य शासन द्वारा कोई कार्यवाही न करने पर आक्रोष व्यक्त किया गया।
सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि दिनाॅक 6 नवम्बर को मध्यप्रदेश के निर्माण विभाग जिनमें लोक निर्माण, जलसंसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, ग्रामीण यांत्रिक सेवा विभाग के कार्यालय सम्मिलित है में पूर्ण रूप से तालाबंदी रहेंगी एवं पूर्ण रूप से काम बंद रहेगा।
अरूण द्विवेदी एवं जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनाॅक 9 नवम्बर 2011 को प्रदेश भर में अधिकारी कर्मचारियों एवं यंत्रियों द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय पर धरना दिया जायेगा। धरने का आयोजन मध्यप्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर ऐसोसिएशन द्वारा किया जायेगा एवं इस धरने में मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहकर विरोध प्रदर्षित करेंगे। धरने के उपरांत मुख्य मंत्री एवं मुख्य सचिव को संबोंधित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा जायेंगा।
बैठक में प्रमुख रूप से निर्माण विभागों के प्रमुख अभियंता ए.डी. कपाले,एम.जी. चैबे, रमाकांत कटारे, मध्यप्रदेष प्रदेष यांत्रिकी सेवा संघ के अध्यक्ष अखलेष उपाध्यय, मध्यप्रदेष डिप्लोमा इंजिनयर ऐसोसियेसन के अध्यक्ष पी.एस. परिहार, मध्यप्रदेष अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के घटक संगठनों के पदाधिकारी जितेन्द्र सिंह, अरूण द्विवेदी, वीरेन्द्र खोंगल, एस.एल. सूर्यवंषी, लक्ष्मीनारायण शर्मा, महेन्द्र शर्मा, एम.पी. द्विवेदी, कपिल त्यागी,रीतेष शर्मा,मोहन अययर, साबिर खान,फूलेन्द्र बहादुर सिंह आदि उपस्थित थे ।

