भोपाल। RKDF college कांड में नोटिस जारी होने के बाद पूर्व शिक्षामंत्री राजा पटेरिया बयान दर्ज कराने ईओडब्ल्यू आफिस पहुंचे। अपने बयान रिकार्ड कराने के बाद उन्होंने कहा कि RKDF college को फायदा देने के लिए मैने ऐसा नहीं किया। मैं तो शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मदद कर रहा था।
आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) में आरकेडीएफ को अनियमित प्रवेश पर तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा किए गए जुर्माने को पांच गुना कम करने का एक मामला दर्ज किया गया है। इसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजा पटैरिया को आरोपी बनाया है।
इस प्रकरण में आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी बुलाया गया था लेकिन उन्होंने दीपावली के बाद का समय मांगा था। ईओडब्ल्यू ने दीपावली के बाद के स्थान पर उन्हें 30 अक्टूबर की तारीख दी है।