भाजपा विधायक और समर्थकों के खिलाफ FIR

जबलपुर। भाजपा विधायक अंचल सोनकर एवं उनके समर्थकों के खिलाफ मारपीट एवं बलवा के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण कांग्रेस के पूर्व विधायक लखन घनघोरिया की ओर से दर्ज कराया गया है।

शुक्रवार रात को रावण दहन के बाद कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में झड़प हो गई थी। पुलिस ने बलप्रयोग कर हालात को काबू किया था। देर रात को विधायक अंचल सोनकर ने घनघोरिया और उनके सर्मथकों के खिलाफ बेलबाग थाने पर मामला दर्ज कराया था।

वहीं अब कांग्रेस नेता ने लार्डगंज थाने पर विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।  पुलिस ने जीरो पर कायमी कर मामले को आगे की जांच के लिए घमापुर थाने को सौप दिया है।

घमापुर के दशहरा चल समारोह में मामूली विवाद के चलते कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मामला गरमाते देख कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक लखन घनघोरिया ने अपने समर्थको के साथ लार्डगंज थाने का घेराव कर दिया। वहीं भाजपा विधायक अंचल सोनकर भी इस विवाद के बाद समर्थकों के साथ बेलबाग थाने पहुंच गए थे।

भाजपा विधायक का आरोप है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देर रात मंच पर चढ़कर भाजपाई के साथ मारपीट की है, तो वही कांग्रेस का आरोप है कि चल समारोह मे भाजपा नेताओं ने बैनर और पोस्टर फाड़ दिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!