मंडला। देश में हिंदुओं की सरकार है इसलिए अब शस्त्रपूजन के तरीके भी बदल गए हैं। यहां शस्त्रपूजन के नाम पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हवाई फायरिंग की। फायरिंग करने वालों में मंडी अध्यक्ष भी शामिल थे।
मंडला के नैनपुर नगर में मंडी अध्यक्ष और संगठन के पदाधिकारी प्रकाश कटारे अपने नेताओं के भाषण से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने बीच सभा में फायर करना शुरू कर दिए। कटारे को फायर करते देख बाकी कार्यकर्ताओं ने भी कई राउंड फायर किए। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।