इंदौर में सजा था जिस्म का बाजार: एक दर्जन धरे गए

Updesh Awasthee
इंदौर। पूरी तरह मुंबईया हो चुके इंदौर में पुलिस ने एक मकान में छापामारी कर एक दर्जन महिला पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में अरेस्ट किया है। गिरफ्तार हुए लोगों मेंं 8 पुरुषों के साथ 3 महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वीणा नगर में अनैतिक कामों को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने सुबह छापेमार कारवाई को अंजाम दिया जहां एक मकान पर में 8 पुरुष और 3 महिलाएं देहव्यापार में संलिप्त पाईं गईं। बताया जा रहा है कि यह मकान डेढ़ माह पहले ही एक बुजुर्ग महिला ने किराए पर लिया गया था। पुलिस तस्दीक में पता चला कि एक बुजुर्ग महिला इस रैकेट से जुड़ी है।

पुलिस ने मकान के भीतर से शराब की बोतलों सहित नशाखोरी की अन्य वस्तुएं भी जब्त कर लीं हैं। मकान में पकड़ी गईं दो महिलाओं में एक उत्तरप्रदेश की निवासी है, जबकि दूसरी खरगोन जिले की है। पुलिस का छापा पड़ते ही आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सभी को हिरासत में ले लिया गया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!