बेटी से करते गंदी बात, रोका तो विधवा मां को भी...

Updesh Awasthee
इंदौर। इंदौर में सड़कछाप गुंडों की हिम्मत इतनी बड़ गई है कि वो सरेआम महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। पिछले कई दिनों से एक युवती से आते जाते गंदे कमेंट्स किया करते थे। बीते रोज अश्लील हरकतें भी कर डालीं। युवती की विधवा मां ने पुलिस से मदद मांगी तो बदमाशों ने मां को भी घेर लिया और उसके साथ भी अश्लीलता शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार चंदन नगर इलाके के सिरपुर बांक में रहने वाली 45 साल की एक विधवा की बेटी के साथ मोहल्ले के बदमाश पप्पू, छोटा बबलू, बड़ा बबलू और उनके साथी कई महीनों से छेड़छाड़ कर रहे थे।
कुछ समय पहले उन्होंने युवती पर कॉलेज से लौटते वक्त अश्लीलता भी की। इस घटना के बाद बेटी और मां ने स्थानीय थाने में बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत के बाद पुलिस ने बदमाशों को महज समझाइश देकर छोड़ दिया।  पुलिस से छूटने के बाद बदमाशों के हौसले और बढ़ गए और उन्होंने बदले की भावना से विधवा मां के साथ भी राह चलते छेड़छाड़ करना शुरू कर दी।

गुरुवार रात को भी बदमाशों ने विधवा का रास्ता रोक कर उसके साथ अश्लीलता की। जैसे तैसे अपने आपको बदमाशों से बचाकर वो घर पहुंची। जिसके बाद महिला रात में ही पड़ोसियों के साथ पुलिस में एक फिर बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट करवाई।

टीआई योगेश सिंह तोमर के अनुसार, शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!