कलेक्टर बन गया पटवारी का बेटा

Updesh Awasthee
डोंगरगांव। छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में नगर के 24 वर्षीय प्रवीण कुमार वर्मा का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। इन्होंने पूरे राज्य में 13 वां रैंक हासिल किया। नगर के हरिओम नगर निवासी श्री वर्मा के पिता पटवारी के पद पर कार्यरत हैं। वे शुरू से ही मेधावी रहे, इसके पूर्व पीएससी 2012 में उनका चयन लेखा अधिकारी के पद पर हुआ था। प्रवीण की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर बांधाबाजार व नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में हुई है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!