युवती को किडनेप किया और शादी करा दी

Updesh Awasthee
इंदौर। रतलाम से इंदौर गई 19 साल की एक नवविवाहिता को परिचित ने ही घर में बंधक बनाकर रखा और साले से जबरदस्ती दूसरी शादी करा दी। दूसरे पति ने उसके साथ ज्यादती की। नवविवाहिता ने पहले पति को मैसेज किया तब मामले का खुलासा हुआ। इस पर उसके परिवार के लोग इंदौर पहुंचे और पुलिस की मदद से उसे छुड़ाया। इंदौर के एरोड्रम पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया। घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के आराधना नगर की है।

13 जुलाई को की थी लव मैरिज
रतलाम में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने 13 जुलाई को एक युवक से लव मैरिज की थी। उसके बाद उसका पति से विवाद हो गया था, इसलिए वह इंदौर चली गई।

मदद मांगना पड़ा महंगा
रतलाम में युवती के घर के पास रहने वाला लाखन गोस्वामी इंदौर में रह रहा था। युवती कुछ दिन पहले लाखन की पत्नी सरिता से बात कर इंदौर में उसके यहां आराधना नगर चली गई। यहां लाखन ने उसे बंधक बना लिया। लाखन युवती को देवास ले गया, वहां अपने साले रूपेश से दूसरी शादी कर दी। रूपेश ने उसके साथ ज्यादती की। इंदौर एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया मामले में लाखन, उसकी पत्नी सरिता, साले रूपेश और उसके दोस्त कमलेश व रोहित के खिलाफ बंधक बनाने, दुष्कर्म, धमकी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। हालांकि मामले में पुलिस को संदेह है। जांच की जा रही है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!