पंचायत सहायक सचिवों ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

Updesh Awasthee
सीधी। पंचायत सहायक सचिव/ग्राम रोजगार सहायक संघ जिला इकाई सीधी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष रोशन सिंह परमार के निर्देशन में मध्यप्रदेश के समस्त 51 जिलों के साथ सीधी जिले में भी माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम से कलेक्टर महोदय के माध्यम से अपनी समस्याओं एवं मांगोे के सम्बंध में कलेक्टर महोदय की अनुपस्थिति में श्री शैलेन्द्र सिंह एसडीएम गोपदबनास को ज्ञापन सौपा गया। 

संघ की मुख्य मांगें सहायक सचिव पद पर नियमितीकरण, मस्टर रोल ग्राम पंचायत से जनरेट करना, नियमित एवं पूरा वेतनभुगतान,मनरेगा के कार्य का दबाव, सिर्फ रोजगार सहायक पर न बनाया जाये बल्कि सभी कर्मचारियों/अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की जबावदारी तय होगा। 30 मजदूर प्रतिदिन कार्य पर लगाना पूर्णतयः रोजगार सहायक के हाथ मे नही है। सहायक सचिव घोषित करना, वेतनमान 15000 रूपये किये जानेे, स्थानांतरण नीति बनानेे, मंहगाई भत्ता पी.एफ. का लाभ दिलाना, कुशल श्रेणी मे परिवर्तित किया जाना, मूल्यांकन पद्वति समाप्त किये जाना, नगर निगम, नगर पालिका मे विलय होेने वाली ग्राम पंचायतोे के जी.आर.एस. को समायोजित किये जानें शामिल है। 

उपरोक्त मांगोे के निराकरण न होनेे की स्थिति में 21 दिवस उपरांत भोपाल मे महारैली निकालकर आंदोलन किया जायेगा। ज्ञापन सौपने वालो में जिले के पांचो ब्लाकोें के सहायक सचिव/ग्राम रोजगार सहायक,सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित रहे,जिसमें विनय पाण्डेय, संभाग अध्यक्ष रीवा, रामप्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सीधी, देवेन्द्र तिवारी, जिला सचिव सीधी, केे.के. द्विवेदी ब्लाक अध्यक्ष कुसमी, एस.एम. द्विवेदी ब्लाक सचिव कुसमी ,जितेन्द्र सिंह ब्लाक अध्यक्ष सीधी, संदीप मिश्रा सचिव सीधी,कमलेश त्रिपाठी, अध्यक्ष रामपुर नैकिन,त्रिपाठी सचिव, वेद प्रकाश अग्निहोत्री, मनीष सिंह, सिहावल से बैकुण्ठ बहादुर सिंह, सी.बी. पाण्डेय, रावेन्द्र प्रताप सिंह रामपुर नैकिन से विनोद सिंह, संजय सिंह, मार्कण्डे मिश्रा, संतोष सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!