महिला के पीछे भागा अधनंगा दरोगा

Updesh Awasthee
इलाहबाद। अपनी एक परिचित महिला से उधारी वसूलने गया एक दरोगा नीचता पर उतर आया। महिला ने मोहलत मांगी तो वो महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। कपड़े उतार डाले। महिला भागी तो अधनंगा दरोगा भी महिला के पीछे भागा। महिला एक कमरे में जाकर छुप गई तो दरोगा धमकी देकर वहां से चला गया। 

इस संबंध में महिला ने शिकायत पुलिस से की है। उसने शिकायत में कहा है कि धूमनगंज थाने में तैनात दरोगा उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। रविवार को दरोगा उसके घर में घुस गया और जबरदस्ती करने लगा। महिला का दावा है कि उसके पास अधनंगे दरोगा का एक फोटो भी है। जो उसने अपने मोबाइल से लिया था। 

जिसके बाद उसने भागकर अपने जान बचाई। हालांकि इस संबंध में जब एसएसपी से पूछा गया तो उन्हों ने बताया की अख़बारों में छपी खबर के बाद मामले को संज्ञान में लिया गया है।  उन्होंने कहा कि दरोगा और महिला एक दूसरे को कई दिनों से जानते थे। मामला पैसों के लेनदेन का है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!