मंगल ग्रह पर मिली भगवान बुद्ध की प्रतिमा

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं के दावों के बीच एक ऐसी प्रतिमा सामने आई है जिससे इस ग्रह पर एलियन की मौजूदगी की संभावना बढ़ गई हैं। इस लाल ग्रह पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा जैसी एक तस्वीर सामने आई है जिसके बारे में लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। अभी कुछ दिन पहले मंगल ग्रह पर एक रहस्यमय महिला को देखने का दावा किया गया था।

एलियंस पर शोध करने वाली एक संस्था 'यूएफओ साइटिंग्स डेली' ने मंगल ग्रह पर महात्मा बुद्ध की विशाल प्रतिमा देखने का दावा किया है।

संस्था ने एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा होने का दावा किया गया है। यह तस्वीर मंगल ग्रह की है। तस्वीर में प्रतिमा का दाहिनी ओर घूमा हुआ एक सिर, छाती, पेट और कंधा दिखाई दे रहा है।

संस्था का कहना है कि यह तस्वीर मंगल ग्रह पर विकसित जीवन होने का प्रमाण है। उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका नहीं है जब मंगल पर किसी तरह की आकृति देखने का दावा किया है। इससे पहले भी ऐसे दावे किए जा चुके हैं। हालांकि वैज्ञानिक इन आकृतियों को परछाई का कमाल मानते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!