ISIS ने 2 भारतियों को किडनेप कर लिया

Updesh Awasthee
लीबिया के सिरते शहर से दो भारतीयों को अगवा कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि इसके पीछे आतंकी संगठन आईएस का हाथ है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता  विकास स्वरूप ने बुधवार को इस घटना की जानकारी दी। बता दें कि इससे पहले जुलाई में आईएस द्वारा अगवा दो अन्य भारतीयों को अब तक नहीं छोड़ा गया है।

विकास स्वरूप ने बताया कि त्रिपोली में भारतीय मिशन से यह जानकारी मिली है। दोनों भारतीयों की पहचान ओडिशा के प्रकाश रंजन समल और आंध्र प्रदेश के राममूर्ति कोसनम के रूप में हुई है। दोनों को सिरते के इब्न-ए-सिना से अगवा किया गया जहां वे काम करते थे। स्वरूप ने कहा,‘हमारे नागरिकों की कुशलता और रिहाई सुनिश्चित करने को प्रयास जारी हैं। त्रिपोली में भारतीय मिशन स्थानीय लोगों के साथ संपर्क में है जो इनकी रिहाई में मदद कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि इस मामले को कूटनीतिक स्तर पर भी उठाया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!