टैगोर हॉस्टल वार्डन के खिलाफ छात्राओं का प्रदर्शन, एक बेहोश

Updesh Awasthee
भोपाल। टैगोर हॉस्टल की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उनका वार्डन छेड़छाड़ करता है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई भी शुरू हुई थी लेकिन बाद में राजीनामा हो गया। इसके बाद छात्राओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

श्यामला हिल्स टीआई दिनेश जोशी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे टैगोर हॉस्टल की 19 वर्षीय एक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। आरोपी पॉलिटेक्निक कॉलेज में लेक्चरर है। छात्रा ने बताया था कि सुबह करीब 5 बजे वार्डन ने उसके कमरे में आकर छेड़छाड़ की। हालांकि बाद में छात्रा के अभिभावकों के आने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

लेकिन मंगलवार को छात्राएं पॉलिटेक्निक पर प्रदर्शन करने जा पहुंचीं। इसी प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा बेहोश हो गई। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!