सबसे छिपाया शादी का राज: हैरान हैं छोटे राजा, दंग रह गए युवराज

Updesh Awasthee
भोपाल। भले ही राजा दिग्विजय सिंह अमेरिका में हैं, परंतु इंडिया में उनकी चर्चाएं बिना बयान के गर्म हैं। मामला ही गुपचुप प्रेमविवाह का है। उन्होंने एक महीने पहले शादी कर ली, दुनिया को नहीं बताया, किसी को नहीं बुलाया कोई बात नहीं लेकिन लोग आश्चर्यचकित हैं कि अपने परिवार को क्यों नहीं बताया। इस शादी में ना तो छोटे राजा शामिल हुए और ना ही युवराज।

यूं तो विवाह या प्रेम विवाह किसी का भी निजी मामला होता है परंतु यदि बात दिग्विजय सिंह जैसे व्यक्तित्व की हो रही हो तो कुछ भी निजी नहीं रह जाता। अमृता से उनका प्रेम भी चर्चाओं में था और अब प्रेम विवाह भी।

बताया जा रहा है कि एक माह पूर्व हुई इस गुपचुप शादी में उनके अपने परिवार के सदस्य भी शामिल नहीं हुए थे। एक अखबार दावा कर रहा है कि राधौगढ़ राजपरिवार के लोग इस बात से हैरान है कि राजा साहब ने अपने भाई लक्ष्मण सिंह और अन्य को अमृता से शादी के बारे में जानकारी क्यों नहीं दी? यहां तक कि उनके अपने चिरंजीव युवराज जयवर्धन सिंह को भी इसके बारे में सोशल मीडिया से ही पता चला।

जयवर्धन ने इस बारे में कुछ प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इनकार कर दिया। आॅफीसियली वो अपने पिता के साथ हैं।

सूत्रों का कहना है कि दिग्विजय सिंह ने पिछले साल अपने भाई,बेटे अन्य कानूनी उत्तराधिकारियों के साथ प्रोपर्टी के इश्यूज को सैटल कर लिया था तो क्या यह मान लिया जाए कि दिग्विजय सिंह ने अमृता के लिए राधौगढ़ राजपरिवार का त्याग कर दिया है। अब वो बस सामाजिक दिखावे के लिए परिवार में आते जाते रहेंगे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!