भोपाल। शिवराज और व्यापमं के बीच विक्रम बेताल का किस्सा चल रहा है। शिवराज जितना व्यापमं से दूर भागने की कोशिश करते हैं, व्यापमं का भूत उतनी ही जोर से उन्हें जकड़ लेता है। खुद को गंगा सा पवित्र घोषित कर रहे शिवराज के सामने अब नई चुनौती पेश आई है, पॉलीग्राफ टेस्ट की चुनौती।
व्यापमं मामले में व्हिस्ल ब्लोअर डॉ. आनंद राय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नार्को या पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की चुनौती दी हैं। डॉ. राय ने कहा कि वह खुद भी इस तरह के वैज्ञानिक टेस्ट से गुजरने के लिए तैयार है। डॉ. राय ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री उनके घूसवाले आरोप को खारिज करते हैं तो वो वह किसी भी तरह के वैज्ञानिक टेस्ट से गुजरने के लिए तैयार है।

