इंदौर पुलिस पर ARMY का हमला: विजयनगर थाना तबाह

Updesh Awasthee
इंदौर। अलसुबह 5 बजे विजयनगर थाने पर सेना ने हमला कर दिया। हमलावर सैनिकों की संख्या 100 से ज्यादा थी। उन्होंने पूरा थाना तबाह कर डाला। मौजूद पुलिस अधिकारियों को चौराहे तक घसीटा। यह सबकुछ इसलिए हुआ क्योंकि बुधवार की रात सीएसपी विपुल श्रीवास्तव ने सेना के अफसर की टांग तोड़ डाली थी।

गुरूवार सुबह करीब 5 बजे सौ से अधिक सैन्यकर्मी एक कार और बाइक्स पर सवार हो कर महू से आये। विजयनगर पुलिस थाने पर हमला कर दिया। कुछ ही मिनटों में पुलिस थाना तहसनहस हो गया। सारा सामान बिखरा दिखाई दे रहा था। सेना के अफसर कुछ पुलिसवालों को घसीटते हुए रासोमा चौराहे तक भी ले गए और वहां से सेना वापस लौट गई।

इस फसाद का कारण ये था की कल रात सेना के कुछ युवक बीसीएम हाइट्स के पब में पार्टी करने आये थे। इस दौरान सीएसपी विपुल श्रीवास्तव और उनके साथी पुलिस कर्मचारियों ने सेना के अफसरों को इस कदर पीटा कि एक अफसर का पैर टूट गया। पीड़ित अफसर के साथी इसी घटना का बदला लेने आए थे। 

इनपुट: अंकुर जैसवाल, पत्रकार, इंदौर 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!