भाजपा की महिला विधायक ने एसडीएम को धमकाया

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र में भाजपाईयों की तानाशाही कि किस्से लगातार सामने आ रहे हैं। उज्जैन में एक विधायक ने महाकाल का अपमान किया तो भोपाल में दूसरे विधायक ने खुद को भगवान से बड़ा बताया। अब छतरपुर में भाजपा की महिला विधायक ने एसडीएम को जान से मारने की धमकी दी है। डरा हुआ एसडीएम सिक्योरिटी मांग रहा है।

छतरपुर जिले की बड़ामलहरा से विधायक रेखा यादव ने दी SDM को धमकी दी है। मामला विधायक के रिश्तेदार शंकर यादव को राशन की दुकान आवंटन से लेकर जुड़ा हुआ है। SDM बड़ामलहरा केएल शलवी ने एसपी और कलेक्टर को शिकायत की है कि रेखा यादव और शंकर यादव उन पर नियम विरुद्ध राशन की दुकान अावंटित कराने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर उन्हाेंने जान से मारने की धमकी दी है। एसडीएम की शिकायत के बाद एसडीएम को सुरक्षा गार्ड मुहैया करा दिए गए हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!