भोपाल। भले ही शिवराज प्रेम के वशीभूत नंदकुमार सिंह व्यापमं घोटाले को कितना भी नकारते रहें परंतु भाजपा के विधायक इसे ना केवल स्वीकारते हैं बल्कि गाहे बगाहे उनके मुंह से निकल भी जाता है।
सागर में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में 5 दिनों जारी हड़ताल को खत्म करवाने पहुंचे भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन ने हड़ताली डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा यदि यहां मेडिकल कॉलेज नहीं होता तो आपको भी एक करोड़ देकर डॉक्टर बनना पड़ता।
याद दिला दें कि डीमेट घोटाले का खुलासा करते हुए योगेश उपरीत ने बताया था कि 40 लाख से लेकर 1 करोड़ तक की रिश्वत लेकर अयोग्य युवकों को डॉक्टर बनाया गया है। उन्होंने यह भी बताया था कि डीमेट के माध्यम से आए सारे के सारे डॉक्टर अयोग्य हैं और बिना रिश्वत के एक भी एडमिशन नहीं हुआ।
अब विधायक महोदय के बयान का क्या अर्थ हुआ, आप खुद निकाल लीजिए।

