यहां लॉटरी में निकलतीं हैं लड़कियां

Updesh Awasthee
भोपाल। ब्राजील के एन्क्रूजिलहादा गांव में यदि आप लॉटरी खेल रहे हैं तो जीतने पर पैसे नहीं मिलेंगे बल्कि एक लड़की मिलेगी। लड़की की उम्र क्या होगी यह इस बात पर तय करता है कि आपने लॉटरी का कौन सा टिकट लिया है। यहां चलने वाली लॉटरी में 12 साल से लेकर 42 साल तक की लड़कियां बतौर इनाम मिलतीं हैं।

भारत में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों की खबरें तो रोजाना ही सामने आती हैं, लेकिन दुनिया के दूसरे देशों में उनकी हालत और भी खराब है। इस बात का अंदाजा तो इसी बात से लगाया जा सकता है कि ब्राजील में लॉटरी के इनाम में लड़कियां मिल रही हैं।

जानकारी के अनुसार इस लॉटरी में पुरुष अलग-अलग नंबर के टिकट खरीदते हैं, जिनकी कीमत 5 पाउंड होती है। साथ ही जब लॉटरी का इनाम निकलता है तो जीतने वाले को एक युवा लड़की मिलती है जिससे वो संबंध बना सकता है।

इतना ही नहीं वर्जिन लड़कियां भी यहां इनाम में मिलती हैं और इसके लिए पुरूषों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है। लॉटरी के नाम पर लड़कियों को बेचने का यह खेल चल रहा है।

इसके साथ ही यह दावा किया जा रहा है एन्क्रूजिलहादा गांव में साप्‍ताहिक बिंगो नाइट का आयोजन भी किया जाता है जहां पेडोफिल्‍स कम उम्र की लड़कियों से संबंध बनाने के लिए यह गेम खेलते हैं। जो व्यक्ति जीत जाता है उसे नाबालिग लड़कियों से संबंध बनाने का अवसर मिलता है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!