झारखंड की युवती का नाइजीरियसं ने किया गैंगरेप

नई दिल्ली। फतेहपुर बेरी इलाके में झारखंड की एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उसने नाईजीरिया के तीन नागरिकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इम्मानुएल के रूप में हुई है। वह एक्सपोर्ट का बिजनेस करता है। पुलिस अन्य दो आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती छानबीन में पता चला है कि युवती और आरोपी एक-दूसरे से अच्छी तरह से परिचित थे। 25 वर्षीय युवती रांची की रहने वाली है। वह बुराड़ी संत नगर में एक नाइजीरियन के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। 22 सितंबर की शाम इम्मानुएल ने युवती को कॉल कर किसी काम के बहाने सुल्तानपुर मदर डेयरी के पास बुलाया। अगले दिन इम्मानुएल व टोनी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद झड़ौदा में रहने वाला तीसरा नाइजीरियन उसे अपने घर ले गया और युवती के साथ दुष्कर्म किया। सोमवार शाम पीड़िता ने मामले की शिकायत फतेहपुर बेरी थाना पुलिस को दी।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!