एक समाज के लिए मीटबैन गलत: सोनम और शिवसेना ने कहा

नई दिल्ली। एक समाज की खुशी के लिए मीट की बिक्री पर प्रतिबंध लगा देना गलत है। ये एक आम नागरिक के मूल अधिकारों का हनन है। भारत में कोई भी सरकार यह तय नहीं कर सकती कि उसके नागरिक शाकाहारी ही रहेंगे।

आपको बता दें कि मुंबई के उपनगर मीरा-भयंदर में जैन समुदाय के पर्यूषण पर्व के दौरान नगर निगम ने आठ दिनों के लिए मांस की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। पिछले साल यह प्रतिबंध चार दिनों के लिए था लेकिन इस बार आठ दिनों के लिए है। इस प्रतिबंध का जहां जैन समुदाय ने स्वागत किया है वहीं मांसाहार प्रेमियों ने इसका विरोध किया है।

सोनम कपूर ने मुंबई के मीट बैन पर एक ट्वीट किया। सोनम ने लिखा, "हमारा देश हमेशा 'तीसरी दुनिया' ही रह जाएगा. सिर्फ चंद छोटी सोच रखने वाले लोग जो महिला विरोधी हैं."

मुंबई के उपनगर मीरा-भयंदर में आठ दिनों के लिए लगाए गए मांस पर प्रतिबंध को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। ऐसे में इस प्रतिबंध को लेकर किए गए सोनम के कमेंट पर तुरंत प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई। कई लोग सोनम का मजाक उड़ा रहे थे।

इसके बाद सोनम कपूर को दोबारा से एक ट्वीट किया। इसमें सोनम ने लिखा कि "मेरा ट्वीट सिर्फ मीट बैन पर नहीं था।"

हालांकि सोनम के समर्थन में भी कई लोग सामने आए, जिसमें से लेखक चेतन भगत एक थे. चेतन भगत ने सोनम के समर्थन में कहा, "सोनम वे लोग तुम्हारा मज़ाक़ इसलिए उड़ा रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई तर्क नहीं है."

शिवसेना भी इस प्रतिबंध के खिलाफ है। शिवसेना का कहना है कि यह बीजेपी का आठ दिन मांस की बिक्री न करने का यह फैसला गलत है। आपको यह भी बता दें कि महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार ने बीफ़ पर पहले ही पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!