मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की दूसरी स्थानांतरण सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में टोटल 18 अधिकारियों के नाम है।
मध्य प्रदेश भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की दूसरी स्थानांतरण सूची
- सुश्री संजना जैन (2016): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सतना से अपर कलेक्टर, जिला मैहर।
- श्री जगदीश कुमार गोमे (2016): उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग एवं पर्यटन विभाग तथा संचालक, निवेश संवर्धन, मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सिंगरौली।
- सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर (2018): अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, कटनी।
- श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन (2018): उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, हरदा ।
- श्री सोजान सिंह रावत (2018): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, नर्मदापुरम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, ग्वालियर।
- श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा (2019): पदस्थापना हेतु प्रतीक्षारत से अपर कलेक्टर, जिला खण्डवा।
- सुश्री निधि सिंह (2019): संयुक्त आयुक्त, भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त, ग्वालियर से अपर श्रम आयुक्त, इंदौर।
- श्री हिमांशु जैन (2020): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, शिवपुरी से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, नर्मदापुरम।
- सुश्री सर्जना यादव (2020): अपर कलेक्टर, जिला जबलपुर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सीहोर।
- सुश्री वैशाली जैन (2021): अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), हुजूर, जिला रीवा से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत तथा अपर कलेक्टर, जिला, रतलाम।
- श्री दिव्यांशु चौधरी (2021): अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डबरा, जिला ग्वालियर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत तथा अपर कलेक्टर, जिला, डिण्डोरी।
- श्री सृजन वर्मा (2021): अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सिंगरौली, जिला सिंगरौली से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत तथा अपर कलेक्टर, जिला, बुरहानपुर।
- सुश्री अर्चना कुमारी (2021): अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), शुजालपुर, जिला शाजापुर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत तथा अपर कलेक्टर, जिला, अनूपपुर।
- श्री शिवम प्रजापति (2021): अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पुनासा, जिला खण्डवा से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत तथा अपर कलेक्टर, जिला, शहडोल।
- सुश्री सौम्या आनंद (2021): सहायक कलेक्टर, जिला शहडोल से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत तथा अपर कलेक्टर, जिला, श्योपुर।
- श्री आकिप खान (2023): सहायक कलेक्टर, जिला मण्डला से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पिपरिया, जिला नर्मदापुरम।
- श्री पंकज वर्मा (2023): सहायक कलेक्टर, जिला सिवनी से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पुनासा, जिला खण्डवा।
- श्रीमती सपना अनुराग जैन: अपर कलेक्टर, जिला बुरहानपुर से अपर संचालक, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, इंदौर।