विधायक बोले: महिलाएं अगर चौकी फूकेंगी तो हम क्या चुम्मा लेंगे

Updesh Awasthee
देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे विधायक शाकिर अली ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। रविवार को मीडिया के सवालों पर शाकिर इतना भड़क गए कि उन्होंने कहा, ''महिलाएं अगर चौकी फूंकेंगी, तो क्या हम चुम्मा लेंगे।'' बता दें कि पिछले दिनों जिले में एक पुलिस चौकी में आग लगाए जाने को लेकर उनसे सवाल पूछा गया था।

क्या है मामला?
तीन दिन पहले देवरिया में रामपुर दुबे गांव के एक युवक की सड़क हादसे में मौत होने के बाद खूब हंगामा हुआ था। कोई एक्शन न लिए जाने से नाराज गांव वालों ने मंडुवाडीह पुलिस चौकी फूंक दी थी। इसके बाद पुलिस ने गांव के सैकड़ों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और गिरफ्तारियां की। इस दौरान पुलिस पर महिलाओं से भी बदसलूकी का आरोप लगा। स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस निर्दोषों का उत्पीड़न कर रही है। विधायक शाकिर से इसी बारे में सवाल पूछा गया था।

कौन हैं शाकिर?
शाकिर अली को सपा में बाहुबली नेता माना जाता है। 2012 में जब सपा के टिकट पर वह विधानसभा चुनाव जीते थे, तो एक अप्रैल को पहली बार देवरिया पहुंचने पर उन्होंने ट्रेन से उतरने के बाद प्लेटफॉर्म पर ही घोड़े की सवारी की थी। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता किसी भी स्वागत समारोह में तड़क-भड़क न दिखाएं। इसके बावजूद शाकिर अली ने शक्ति प्रदर्शन किया था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!