अनूपपुर में आजाद अध्यापक संघ का प्रदर्शन

Updesh Awasthee
अनूपपुर। आजाद अध्यापक संघ मध्यप्रदेश के आह्वान पर शिक्षक संवर्ग में संविलियन व अन्य मांगो के लिए जिले के अध्यापक, संविदा शिक्षको ने आजाद रथ कार्यक्रम का आयोजन किया। सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे आजाद रथ का रविवार को अनूपपुर में आगमन हुआ जिसका जिले के अध्यापको ने पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया। इंदिरा चौक में एकत्रित अध्यापको ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने शिक्षक संवर्ग में न तो संविलियन किया है और न ही समान कार्य का समान वेतन दिया है। यदि सरकार ५ सितम्बर तक अध्यापको की समस्याओं का निराकरण नही करती तो 13 सितम्बर को भोपाल पहुंचकर प्रदर्शन करेगें।

यह है मांगे
अध्यापक संवर्ग का शिक्षक संवर्ग में संविलियन, 
अध्यापक संवर्ग को एक मुश्त पूर्ण छठा वेतन, 
सहायक अध्यापक व वरिष्ठ अध्यापक के अंतरित राहत निर्धारण में की गई त्रुटि को सुधार कर संशोधित अंतरिम राहत का एरियर सहित भुगतान, 
स्थानांतरण नीति लागू कराने 
संविदा शिक्षको का वेतन दोगुना किया जाने 
की मांग को लेकर सभा स्थल से रैली निकालकर जिला मुख्यालय का भ्रमण करते हुए एसडीएम आवास में पहुंच ज्ञापन सौपा। ज्ञापन सौपने वालो में दीपक तिवारी, अशोक पांडेय, विजय तिवारी, पी.के. अवस्थी, अजय मिश्रा, रमेश सोनकर, जे.पी. मिश्रा, जयनारायण गुप्ता, बलराम साहू, रवीन्द्र विराट, रत्नेश नामदेव, सुदामा साहू, अरूणेन्द्र प्रताप सिंह समेत सैकड़ो की संख्या में अध्यापक उपस्थित रहे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!