बैंक मैनेजर ने किया आत्महत्या का प्रयास

Updesh Awasthee
रतीराम श्रीवास/टीकमगढ। नगर पंचयात लिधौरा मे स्थित माध्यांचल ग्रामीण बैंक शाखा मे पदस्थ मैनीजर डीके जैन ने बीते रोजे अत्यधिक मात्रा मे नीद की टेबलेट का सेवन कर लिया।जिससे उनकी हालत खराब हो गई। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनो को हुई। तो उन्होने तत्काल जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया जहा उनका इलाज किया जा रहा है। 

मामले के संबंध मे बैक अधिकारी के भाई अजीत जैन ने बताया कि उनके भाई डीके जैन विगत कुछ समय से डिप्रशन मे चल रहे थे। जिसके चलते उन्होने यह कदम उठाया। वहीं अप्रत्यक्ष रुप से बैंक अधिकारी डीके जैन के बहनोई आरके जैन ने माध्यांचल ग्रामीण बैंक के चेयरमैन पर आरोप लगाते हुये बताया कि जब बैंक अधिकारी डीके जैन अपने स्थान्तरण के संबंध मे चेयरमैन से मिलने सागर पहुचे तो उन्होन मिलना मुनासिब नही समझा। 

डीके जैन का स्थान्तरण रीवा के लिये हो गया है। चूंकि डीके जैन डिप्रैशन के मरीज हे। इसीलिये वह चेयरमैन से मिलने पहुचे थे कि किसी नजदीक शाखा मे स्थान्तरण हो जाये लेकिन चेयरमैन ने उनकी मजबूरी को गंभीरता से नही लिया। जिससे परेशान होकर उन्होन अत्यधिक मात्रा मे नीद की गोलियो का सेवन कर लिया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!