महिला का गैंगरेप कर लाश पेड़ पर लटकाई

महिला | पेड़ | फांसी | आत्महत्या | हत्या
वैशाली। बेखौफ अपराधियों ने दरिंदगी की हद पार करते हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक महिला की हत्या कर दी और शव को पेड़ से लटका दिया।  वारदात की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत फैल गया। सोमवार को सुबह इस घटना की खबर पूरे इलाके में फैल गयी और विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग- 77 को जाम कर प्रदर्शनकारियों ने यातायात व्यवस्था को प्रभावित किया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह लगभग चार बजे पीड़िता शौच के लिए गयी और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश शुरू की। बाद में महिला का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव को अभी कब्जे में नहीं ले सकी है। सदर थाने के सतिहारा की 40 वर्षीय महिला का आज सुबह उसके घर के पास एक पेड़ पर उसका शव टंगा देखा गया।

शव अर्धनग्न अवस्था में लटकाया गया था। ग्रामीणों के अनुसार महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसके साथ मारपीट की गयी। इतना ही नहीं शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी है। पीड़िता के आंख और मुंह को बांध दिया गया था। शव की हालत देख ग्रामीण आक्रोशित हो गये और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को आक्रोशित लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!