मोदी के घर जाकर आंदोलन करें अण्णा: दिग्विजय सिंह

Updesh Awasthee
पुणे। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे को पीएम नरेंद्र मोदी के घर पर जाकर आंदोलन करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि जब मैं मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री था, तब अन्ना योजना आयोग के सदस्य थे। उन्होंने ग्रामीण विकास को लेकर अच्छा काम किया है।

दिग्विजय सिंह पुणे में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए आए थे। आगे दिग्विजय सिंह ने कहा कि अन्ना को अब महाराष्ट्र में चिक्की घोटाले में घिरी मंत्री पंकजा मुंडे के अलावा वसुंधरा राजे, सुषमा स्वराज, शिवराज सिंह और लोकपाल नियुक्त न करनेवाले पीए मोदी के विरोध में मोदी के घर पर ही आंदोलन करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर राजनीति करने का काम कुछ लोग कर रहे हैं। कुछ लोग उनका इतिहास गलत तरीके से बता रहे हैं। शिवाजी महाराज की सेना में भी मुस्लिम सिपाही और सरदार थे।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!