पाकिस्तानी एक्ट्रेस को बीच बजार गोली मारी

Updesh Awasthee
पेशावर/नई दिल्ली। पाकिस्तान के अशांत खबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात आतंकवादियों ने एक पश्तो अभिनेत्री को उसकी मां के सामने ही गोली मार दी। मुसरत शाहीन अपनी मां के साथ नौशेरा जिले में खरीददारी करने के लिए पास के बाजार जा रही थीं कि रास्ते में बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी।

शाहीन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने गोली लगने के कारण दम तोड़ दिया। आरोपी घटनास्थल से फरार होने में सफल रहे। इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और हत्या के पीछे के कारण का भी तत्काल पता नहीं चल पाया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!